फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Discussion on Kovid-19 from webinar

वेबिनार से हुई कोविड- 19 पर चर्चा

Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Kovid-19 from webinar
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा शुक्रवार को कोविड - 19 चेंजिंग रिसर्च सिनेरियो विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ रमेश चंद यूनिवर्सिटी आफ वाल्टी मोरे अमेरिका तथा डॉ सूर्य प्रकाश सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक आई0आई0सी0टी0 हैदराबाद ने कोरोना से बचाव उसकी लाइफ साइकिल एंड टेस्टिंग विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

इस वेबिनार में जूम ऐप से 500 तथा यूट्यूब से 700 लोगों ने प्रतिभाग किया। डॉ रमेश चंद ने कोरोना के लाइफ साइकिल उससे बचाव और अमेरिका में इसे नहीं रोक पाने के कारणों पर विस्तार से बताया। डॉ सूर्य प्रकाश सिंह ने कोरोना टेस्टिंग किट में डाई केरोले और भारत में उसके विकास पर विस्तार से चर्चा किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रम्हदेव ने ग्रामीण परिवेश के छात्र छात्राओं के आन लाइन एजुकेशन में आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला। साथ ही महाविद्यालय द्वारा आन लाइन प्रणाली से शिक्षा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के छात्रों को नेटवर्क व मोबाइल की समस्या के कारण आन लाइन शिक्षा सफल नहीं हो पा रही है। कहा कि महाविद्यालय के वेबसाइट पर अध्यापकों द्वारा ई कन्टेंट डाला गया है वहां से शिक्षार्थी उसे ले सकते हैं। संचालन कन्वेनर डॉ सूबेदार यादव ने किया। आयोजित कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ चंदन साहू, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ रजनीश, डॉ मंजू शर्मा, डॉ रामनिहोर शर्मा, डॉ अशर्फी लाल, डॉ कुसुमलता, डॉ राजेश कुमार दूबे, डॉ मनोज कुमार प्रजापति आदि प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed