फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Discussion of Ram Setu being a stone, people started worshiping

रामसेतु का पत्थर होने की चर्चा, लोग करने लगे पूजा

Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Discussion of Ram Setu being a stone, people started worshiping
सीखड़ क्षेत्र में गंगा में तैरते मिले पत्थर को कुछ लोग रामसेतु का पत्थर मान रहे हैं। वही कुछ लोग अलौकिक पत्थर मानने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक वैज्ञानिक इसकी जांच नहीं कर लेते, तब तक विश्वसनीयता पर संदेह है।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी बचाऊ शर्मा ने बताया कि यह अलौकिक पत्थर गंगा में प्राप्त हुआ है और हमें पूरा विश्वास है कि यह रामसेतु का ही पत्थर है। इस पत्थर को लोगों ने बार-बार पानी में डुबोने का प्रयास किया, लेकिन पत्थर पानी पर तैरता ही रहा। इसके बाद उसे सीखड़ स्थित विष्णु भगवान के मंदिर में रखा गया है। लोग उसकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। गांव में उक्त पत्थर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। सोशल मीडिया में भी पत्थर की खूब चर्चा रही। उधर, इस बारे में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि यह चमत्कार नहीं है बल्कि एक वैज्ञानिक तथ्य के कारण पत्थर पानी में तैर रहा था। उन्होंने बताया कि जब किसी पत्थर का घनत्व पानी के घनत्व से कम हो जाता है तो वह पानी में तैरने लगता है। इसको प्लवन के नियम से समझा जा सकता है। संभव है कि जो पत्थर तैर रहा है। वह आकार में छोटा हो और उसका घनत्व पानी के घनत्व से कम हो। इसलिए वह पानी में तैर रहा है। तैरते मिले पत्थर में असंख्य छिद्र हैं। जानकार बताते हैं कि ऐसे पत्थरों के छिद्र में हवा भरी रहती है। उनका घनत्व कम होता है और वो आसानी से पानी में तैर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed