{"_id":"67c7fe00a143cdba3a0afd28","slug":"disabled-person-crossing-the-railway-line-got-hit-by-a-train-died-there-was-chaos-in-the-house-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News : रेलवे लाइन पार कर रहा दिव्यांग ट्रेन की चपेट में आया, मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News : रेलवे लाइन पार कर रहा दिव्यांग ट्रेन की चपेट में आया, मौत, घर में मचा कोहराम
Wed, 05 Mar 2025 01:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:02 PM IST
सार
रेलवे लाइन पार कर रहा दिव्यांग ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव के पास मंगलवार की रात रेलवे लाइन पार कर शौच के लिए जा रहा दिव्यांग ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव निवासी पिंटू सोनकर (25) का जिगना रेलवे स्टेशन के पास नई रेलवे लाइन के पास मकान है। पिंटू सोनकर एक पैर से दिव्यांग है।
विज्ञापन
वह मंगलवार की देर रात 12 बजे शौच के लिए नई रेल लाइन पार कर रहा था। तभी अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी रेनू देवी, माता शीला व दो बच्चो का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
मृतक मूंगफली आदि बेच कर परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से चपेट में आने से पिंटू सोनकर की मौत हुई है। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया हैं।
विज्ञापन