फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dirty teenager in bathing while bathing

नहाते समय गंगा में डूबा किशोर

Wed, 19 Apr 2017 12:18 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 19 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dirty teenager in bathing while bathing
रोते पर‌िवार वाले
   
विज्ञापन

विंध्याचल कच्चाघाट पर गंगा में नहाते समय एक किशोर मंगलवार की पूर्वाहन गहरे पानी में जाने से डूब गया।  सीओ नगर बृजेश कुमार  विंध्याचल पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर नदी में खोजबीन कराई। जाल भी डलवाया गया लेकिन किशोर नहीं मिला। चार घंटे तक खोजबीन करने के बाद किशोर नहीं मिला तो पुलिस लौट गई, जिससे परिजन नाराज हो गए और अमरावती चौराहे पर पहुंचकर मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि एक अधिकारी की पत्नी के डूबने पर रात में भी आला अफसर पहुंचकर दो घंटे में उसे नदी से निकाल लिया जबकि यहां चार घंटे में किशोर को खोजा नहीं जा सका।


  मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किशोर को जल्द खोजने का वादा करते जाम समाप्त करायाविंध्याचल के नई बस्ती मकुंदबाद मोहल्ला निवासी गोलू विश्वकर्मा 14 वर्ष पुत्र बेचन अपने पांच साथियों के साथ मंगलवार पूर्वाहन 11 बजे गंगा नहाने कच्चा घाट पर गया था। सभी एक साथ गंगा में नहा रहे थे कि अचानक गोलू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के  लिए नाविक नाव लेकर दौड़ लेकिन तबतक वह पानी में अंदर समा चुका था। घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग घाट पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराना शुरू कर दिया गया। करीब चार घंटे तक की गई खोजबीन के बावजूद किशोर नहीं मिला तो पुलिस लौट गई। इससे परिवार के लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीण मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पहुंचे और जाम कर दिया। मौके पहुंचे सीओ नगर बृजेश कुमार ने चार घंटे के अंदर शव बरामद करने की बात कही। सीओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। चेताया कि चार घंटे के अंदर किशोर नहीं मिला तो वे फिर सड़क जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed