फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dirt not cleaned by ghats

घाटों से नहीं साफ हुई गंदगी

Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ नहाय खाय के साथ 24 अक्तूबर से आरंभ हो रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से घाटों पर फैली गंदगी को हटवाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। गंगा का  पानी घटने के बाद घाटों पर शिल्ट जमा हो गई है। उन्हें भी नहीं हटवाया नहीं जा रहा है। ऐसे में व्रती महिलाओं को गंगा स्नान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शिल्ट से महिलाओं को घाटों पर स्नान के दौरान फिसलने का भय भी बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर से ही नगर के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए महिलाओं की भीड़ आनी शुरू हो जाएगी। नहाय खाय के साथ ही डाला छठ का पर्व आरंभ हो जाएगा। लेकिन गंगा घाटों की बात करें तो अधिकांश घाटों पर दुर्व्यवस्था का आलम बना हुआ है, जिससे महिलाओं को गंगा स्नान करने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

महिलाओं के वस्त्र बदलने का भी उत्तम प्रबंध नहीं किया गया है। गंगा घाटों पर चारों ओर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नगर के बरियाघाट में नगर पालिका प्रशासन द्वारा गिराए गए कुड़े से दुुर्गंध उठ रही है। पर्व पर व्रती महिलाएं गंगा स्नान करने के पश्चात सूर्य भगवान की उपासना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, कचहरी घाट, फतहां घाट, सुंदर घाट, बदली घाट, बाबा घाट, दाऊ जी घाट, पक्का घाट, संकठा घाट, नारघाट समेत विंध्याचल के घाटों पर तमाम प्रकार की खामियां है। टूटी सीढ़ियों की भी मरम्मत नहीं हो पाई है, ऐसे में व्रती महिलाओं को गंगा स्नान के लिए आने व जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विधि विधान से पूजा पाठ करने में महिलाओं को देर शाम हो जाती है, ऐसे में घाटों पर उचित प्रकाश न होने से काफी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed