फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dilisis centre will be established in district

जिले को डायलिसिस सेंटर की सौगात

Mon, 19 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 19 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
dilisis centre will be established in district
मण्डलीय चिकित्सालय
अब किडनी के मरीजों को लाखों रुपया खर्च कर अपना इलाज करानेे के लिए बनारस या इलाहाबाद समेत अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। उनका इलाज मंडलीय चिकित्सालय के नए भवन में बनने वाले डाइलिसिस सेंटर में मुफ्त में होगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जमीन चिह्नित कर लिया गया है। अगले कुछ महीने में सेंटर बना कर तैयार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि  विंध्याचल मंडल के किडनी के मरीज लाखों रुपये खर्च कर बनारस या इलाहाबाद में अपना इलाज कराने जाते थे। इससे उनको आर्थिक रूप से क्षति तो होती ही थी, साथ ही परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंडलीय चिकित्सालय परिसर में ही डाइलिसिस सेंटर खेलने का निर्णय लिया है। लगभग सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाले सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी हेरीटेज वाराणसी संस्था को सौंपी है।
विज्ञापन


भवन बनाने के लिए रविवार को डा. बद्री विशाल निदेशक चिकित्सा उपचार लखनऊ ने मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्थान को चिह्नित किया। निर्णय लिया कि मंडलीय चिकित्सालय के नए भवन के प्रथम तल पर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय डा. ओमप्रकाश शाही को जमीन हैंडओवर करने को कहा है। जमीन देते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा और डेढ़ माह के अंदर सेंटर बन कर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने मरीजों को मुफ्त में इलाज देने की सुविधा प्रदान की है। कहा कि मरीजों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। वहीं मंडलीय चिकित्सालय में सिटी स्कैन की सुविधा अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed