फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Digital X-ray machine broken, long queue of patients seen

Mirzapur News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, मरीजों की लग रही लंबी लाइन

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine broken, long queue of patients seen
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन दो दिन से शराब है। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी एक्सरे मशीन काम कर रही है, परंतु एक तो वहां पर मरीजो की लंबी लाइन लग रही है। उसकी फिल्म भी साफ नहीं आती है। इसके चलते कई मरीजों को एक्सरे के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ता है। एक और नई डिजिटल एक्सरे मशीन लग चुकी है, परंतु अभी उसका शुभारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में एक पुरानी एक्सरे मशीन के अलावा एक डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई थी। डिजिटल एक्सरे मशीन लगने के बाद आए दिन उसमें खराबी रहती है। पहले तो एक्सरे फिल्म तक छोटी-छोटी काट कर दी जाती थी। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य के निर्देश के बाद एक्सरे फिल्म बड़ी दी जाने लगी। इस व्यवस्था में सुधार तो हुआ, परंतु डिजिटल एक्सरे मशीन हमेशा चालू हालत में रहे, ऐसा संभव नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले दो दिन से फिर से खराब है। बताया जा रहा है कि उसका साफ्टवेयर उड़ गया है। इस कारण समस्या पैदा हुई है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज एक्सरे के लिए आते हैं। डिजिटल एक्सरे बंद होने के कारण पुराने एक्सरे मशीन से काम हो रहा है, परंतु उसमें समय लगने के साथ ही फिल्म साफ नहीं आती है। वैसे तो अस्पताल में नया कमरा बनने के बाद एक और डिजिटल एक्सरे मशीन आ गई है। सब कुछ ओके है, परंतु मशीन का शुभारंभ नहीं हो सका है। नई डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ हो जाए तो एक मशीन खराब रहने पर भी समस्या नहीं पैदा होगी। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.तरुण सिंह का कहना है कि साफ्टवेयर में खराबी से एक डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं चल रही है। पुरानी मशीन से एक्सरे का काम चल रहा है। एक नई डिजिटल एक्सरे मशीन से भी जल्दी ही एक्सरे का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed