फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DIG monitors public hearing online

Mirzapur News: डीआईजी ने जनसुनवाई की ऑनलाइन की निगरानी

Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
DIG monitors public hearing online
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने सोमवार को परिक्षेत्र के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ गूगल मीट पर जुड़कर जन सुनवाई की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के एएसपी नगर श्रीकांत प्रजापति, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष जिगना रविकांत मिश्रा, भदोही जिले के सीओ औराई व प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज व सोनभद्र के सीओ घोरावल व प्रभारी निरीक्षक घोरावल से संवाद स्थापित कर उन्होंने जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों की निस्तारण में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के साथ ही थानों में जन शिकायत रजिस्टर में आवेदक की शिकायत के निस्तारण का विवरण विस्तार से अंकित किया जाना चाहिए। उन्होंने परिक्षेत्र के सभी सीओ को जनशिकायतों का पर्यवेक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed