{"_id":"aa86280efe14a4419754e81296aaba80","slug":"did-you-perform-against-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया।
आप कार्यकर्ताओं ने रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद करने की मांग की। आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर विरोध जताया।
पूर्वी जोन प्रवक्ता डा. रमाशंकर शुक्ला ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।
उन्होंने तत्काल बिजली कटौती बंद करने और शहरी क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की। जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार और बिजली कंपनियों की मिलीभगत से जनता को अधिक बिल देना पड़ रहा है।
इस दौरान राजेश सिन्हा, राम आसरे यादव, अरविंद भारती, संतोष यादव, सुजीत, प्रदीप यादव, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।