{"_id":"57d844714f1c1b932cd48595","slug":"devotions-of-peace-and-tranquility-in-the-country-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआएं
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगर के इमामबाड़ा पर नमाज के दौरान अल्लाह से दुआ करते मुस्लिम बंधु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्बानी का त्योहार बकरीद जनपद में मंगलवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों पर अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। पर्व पर जहां पूरे दिन खाने-खिलाने का दौर चलता रहा, वहीं पर्व ने फिजा में सेवईं के साथ ही मुहब्बत-भाईचारे की मिठास घोल दी।
नगर क्षेत्र के 67 स्थानों पर स्थित मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नगर के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पर इमाम मौलाना हाफिज निसार अहमद ने सुबह आठ बजे नमाजियों को अकीदत के साथ नमाज अदा कराई। इस अवसर पर ईदगाह के इमाम ने मुल्क मे अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की। ईदगाह में नमाज अदा कराने के पूर्व इमाम साहब की तकरीर हुई और उन्होंने आवाम से आपसी भाईचारा और मेलजोल कायम रखने की अपील की। बकरीद पर मस्जिदों की रंग-बिरंगे लाइटों से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। नगर के विभिन्न मुहल्लों में स्थित मस्जिदों में मंगलवार को सुबह आठ से सवा नौ बजे तक नमाज अदा करने का दौर चलता रहा।
नमाज अदा करने के पश्चात् कुर्बानियों का दौर शुरू गया। पर्व पर घरों में तरह तरह की स्वादिष्ट सेवईयों सहित कई अन्य लजीज व्यंजन बनाए गए थे। सारे गिले-शिकवे भूलकर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और मुबारकबाद दी। लोगों के घरों में खाने-खिलाने का दौर सुबह से शुरू होकर देर रात तक अनवरत चलता रहा। त्योहार पर सुबह से ही नए-नए परिधान पहने बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। घरों में तरह-तरह की स्वादिष्ट सेवईयों सहित दही-बड़ा, छोला सहित कई अन्य लजीज व्यंजनों से लोगों की मेहमानवाजी की जा रही थी। घरों में दिन भर चहल-पहल का माहौल रहा, वहीं बच्चे खुशी से उछल रहे थे। सेवईं सहित लजीज व्यंजनों को खाने के पूर्व लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।