फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees will now have to pay toll tax near Ashtabhuja temple

Mirzapur News: मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अब भक्तों को चुकाना होगा टोल टैक्स

Sun, 12 Mar 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees will now have to pay toll tax near Ashtabhuja temple
विंध्याचल। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग से विंध्याचल की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अष्टभुजा मंदिर के पास टोल टैक्स देने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन सुलभ होगा। प्रयागराज- मिर्जापुर हाइवे नंबर 35 पर यह व्यवस्था शनिवार को सुबह लागू कर दी गई। टोल टैक्स शुरू होने के बाद स्थानीय जनता के साथ ही दूरदराज से आने वाले भक्तजन परेशान नजर आए। हालांकि हाइवे पर बाइक, ट्रैक्टर एवं थ्री व्हीलर का आवागमन नि:शुल्क है। मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर अब यात्रियों चार पहिया वाहनों से रफ्तार भरने के लिए टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसके लिए टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई है। शनिवार को सुबह हाइवे पर यात्रियों से टोल टैक्स लेना भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा का शुभारंभ परियोजना निदेशक राधेश्याम यादव ने किया। टोल टैक्स चालू होने के बाद बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों के लिए 20 किलोमीटर की परिधि में फास्टैग पास बनाए जाएंगे। जिसकी कीमत 315 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है। हाईवे पर शनिवार को टोल टैक्स शुरू वसूले जाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। साथ ही दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विंध्याचल धाम सहित अष्टभुजा पहाड़ी पर विराजमान माता अष्टभुजा देवी और महाकाली के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचते हैं। हािवे पर टोल टैक्स शुरू कर दिए जाने से अब श्रद्धालुओं को दोहरे टैक्स देने पड़ेंगे। इसके बाद ही श्रद्धालु देवी दरबार में पहुंच पाएंगे। हािवे पर बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुने पैसे चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल कंपनी के मैनेजर आनंद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमानुसार शनिवार से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे मार्ग नंबर 35 पर पहले ही टोल प्लाजा के अंदर जाते ही फास्टैग स्कैन हो जाएगा। उसके बाद वाहन चालक के खाते से उक्त राशि कट जाएगी। मैनेजर ने बताया कि वाहन की निकासी के बाद ही टोल कटेगा। बगैर फास्टैग वाले वाहनों से प्रवेश के दौरान जीरो किलोमीटर स्पिल दी जाएगी। इसके तहत निकासी के दौरान किलोमीटर के अनुसार दोगुना राशि का टोल टैक्स पर वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि छह श्रेणी में वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूलने की दर निर्धारित की गई है। हाइवे पर मोटरसाइकिल ट्रैक्टर एवं 3 व्हीलर की आवाजाही पूरी तरीके से नि:शुल्क रहेगी। चार पहिया व अन्य बड़े वाहनों से टोल टैक्स हाइवे पर वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed