फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees will flock to Vindhya Dham, rooms in hotels and dharamshalas will be full

Mirzapur News: विंध्यधाम में उमड़ेंगे आस्थावान, होटल और धर्मशालाओं के कमरे भरे

Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees will flock to Vindhya Dham, rooms in hotels and dharamshalas will be full
विंध्याचल। वासंतिक नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दरबार रंग बिरंगी लाइट से जगमग हो गया। रविवार से मां की विशेष आराधना होगी। आदि शक्ति के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। पुलिस और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। वहीं, साधकों ने डेरा डाल दिया है। मेला क्षेत्र में ज्यादातर होटल और धर्मशालाओं के कमरे बुक हो गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में परिक्रमा पथ के अलावा मंदिर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं को कड़ी धूप से बचने के लिए टेंट लगा दिया गया है। पुराने वीआईपी मार्ग, नए वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग और सदर बाजार कोतवाली मार्ग पर टेंट लगाया गया है। श्रद्धालुओं के पैर न जलें, इसलिए गंगा घाट से मंदिर जाने वाले मार्ग पर छाया के साथ मैट बिछाई गई है। जगह-जगह ठंडे पानी का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed