फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees were desperate to get a glimpse of Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे श्रद्धालु

Sat, 30 Sep 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees were desperate to get a glimpse of Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। भाद्रपद पूर्णिमा तिथि पर शुक्रवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाते हुए दर्शन-पूजन किया। सुबह से ही विंध्य धाम में देवी भक्त पहुंचने लगे थे। दर्शन-पूजन के लिए गंगाघाट से लेकर मंदिर की ओर जाने वाली गलियां भक्तों से पटी रहीं।
विज्ञापन

मंदिर के छत पर विधिवत पूजन अनुष्ठान के साथ ही गुंबद की परिक्रमा का दौर भी अनवरत चलता रहा। विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु सीधे मंदिर पहुंच रहे थे। लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह मंगला आरती के उपरांत मंदिर का कपाट खुलते ही माता के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। माता के दर्शन के लिए हर कोई लालायित रहा। किसी ने गर्भगृह पहुंचकर तो किसी ने झांकी से ही मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने पहाड़ पर विराजमान मां काली व अष्टभुजा देवी के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन - पूजन के बाद महिलाओं और पुरुषों ने गलियों में सजी दुकानों से जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed