फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees visited the Kushmanda form of the Mother Goddess, and the sound of conch shells and shehnai echoed in the courtyard.

Mirzapur News: माता के कूष्मांडा स्वरूप का उपासकों ने किए दर्शन, आंगन में गूंजी शंख-शहनाई

Fri, 26 Sep 2025 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:07 AM IST
सार

विंध्याचल में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मंदिरों में देर रात तक भीड़ बनी रही।

विज्ञापन
Devotees visited the Kushmanda form of the Mother Goddess, and the sound of conch shells and shehnai echoed in the courtyard.
मां विंध्यवासिनी को भोग लगाते शृंगाररा। -संवाद।

विस्तार

विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के उपासकों ने माता के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन किया। भोर में गंगा स्नान के बाद मां का पट खुलने से पहले ही भक्तों की कतार विंध्यधाम की गलियों में लग गई थी। जो देर रात तक लगी रही। भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मां का पट खोला गया। शंख, घंटा और शहनाई की गूंज से मां की आरती हुई। शुभ तिथि पर बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा भी किए।
विज्ञापन


गड़बड़ाधाम में मत्था टेककर मांगा आशीष


हलिया। गड़बड़ाधाम में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन पहुंचे देवी भक्तों ने माता शीतला का दर्शन करके परिवार के लिए मंगलकामना और आशीष मांगा। इससे पहले श्रद्धालुओं ने सेवटी नदी में स्नान किया। देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन



अदलपुरा में शीतला धाम उमड़े श्रद्धालु


सीखड़। अदलपुरा शीतला धाम में भी नवरात्र के चौथे दिन भक्तों की भीड़ रही। गंगा स्नान के बाद बड़ी शीतला माता के दरबार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। महिलाओं ने मां के आंगन में कढ़ाही चढ़ाकर हलुआ, पूड़ी, गुलगुला बनाकर माता को भोग लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed