फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees took blessings of Swami Adagadaganj on Devotthan Ekadashi

Mirzapur News: देवोत्थान एकादशी पर भक्तों ने स्वामी अड़गड़ागंज का लिया आशीर्वाद

Fri, 24 Nov 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees took blessings of Swami Adagadaganj on Devotthan Ekadashi
सक्तेशगढ़। देवोत्थान एकादशी पर बृहस्पतिवार को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पहुंचकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संत स्वामी अडगडानंद का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। भक्तों के बीच उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक प्रतीकों में ज्ञान ही गंगा है और योग ही जमुना है। स्वामी जी ने कहा कि जैसे बादल बरसता है, इसी प्रकार सद्गुरु के ज्ञान की वृष्टि किसी-किसी चित्त में हुआ करती है। उन्होंने कहा कि एक आकाश बाहर है, जिसे हम और आप देखते हैं। एक आकाश चित्त में भी है और उतना ही बड़ा है जितना बाहर है। इसी चिदाकाश में सद्गुरु के ज्ञान का बादल बरसता है।
विज्ञापन

स्वामी जी ने कहा कि आध्यात्मिक प्रतीकों में ज्ञान ही गंगा है और योग ही जमुना है। कहा कि गंगा जमुना खूब नहाए, गया न मन का मैल। कहा कि ज्ञान के समान पवित्र करने वाला नि:संदेह कुछ भी नहीं है। इसके पूर्व लाले महाराज, शशि बाबा, शोहम महाराज आदि का सत्संग हुआ। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed