{"_id":"668b14bda32e169d4b023524","slug":"devotees-gathered-in-rathyatra-to-have-darshan-of-lord-jagannath-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-118723-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
मिर्जापुर। गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। बहन सुभद्रा और बलदाऊ के साथ रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे रथ पर लोगों से छतों से फूलों की वर्षा की।
रथ यात्रा निकलने से पहले रविवार को सुबह भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा की गई। इसके बाद सुसज्जित रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और बलदाऊ के साथ मंदिर परिसर से निकल कर त्रिमोहानी चौराहा पहुंचे। जहां काफी संख्या में लोगों ने पूजन-अर्चन किए। शाम चार बजे नगर भ्रमण से पहले भगवान की नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, बृजभूषण सिंह, मनोज श्रीवास्तव तथा बृजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पं. शिवम तिवारी, भरत मिश्रा तथा राजा बाबू आदि ने बटुक आरती की। भगवान जगन्नाथ के रथ को मौसमी फूलों और कपड़ोंं से सजाया गया था। त्रिमुहानी से शंखनाद के साथ भगवान की रथयात्रा प्रारंभ हुई। काफी संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने के लिए सुबह से ही खड़े थे। सबसे आगे चल रहे बलदाऊजी के रथ के साथ विंध्याचल के वेद विद्यालय के युवकों की टोली मंत्रोच्चार के साथ ही भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थी। बीच में बहन सुभद्रा के रथ के साथ महिलाओं की टोली भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थी। भगवान जगन्नाथ के रथ के साथ शिव प्रसाद दास के नेतृत्व में इस्कॉन के कृष्ण भक्ति में लीन श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे।
रथ को खींचने तथा छूने की लोगों में होड़ मची रही। हाथों में ध्वज पताका, शंख, घंटा आदि लिए नगर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते समय रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ पर लोग घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर रहे थे। कार्यक्रम संयोजक बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रथयात्रा त्रिमुहानी से शुरू होकर बसनहीं बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, गिरधर का चौराहा, तुलसी चौराहा, गुड़हट्टी चौराहा, पान दरीबा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ी नीम होते हुए गजिया टोला स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। इस दौरान श्याम बिहारी खंडेवाल, ललित मोहन खंडेवाल, राकेश कुमार गुप्ता, अनूप खंडेवाल, बद्री विशाल, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, धीरेंद्र बहादुर सिंह, विश्वनाथ अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, रविशंकर साहू, मनोज दमकल, रीतू केसरी, डाली अग्रहरि, दीपा उमर, साधना गुप्ता, जाह्नवी कसेरा, पूजा केसरी, सारिका मैनी, उमा बरनवाल आदि मौजूद रहे।