फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in Jalabhishek of Maa Vindhyavasini, washing Ganga water with mud and brass pot, washing every corner of the temple premises in mirzapur

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी के जलाभिषेक में उमड़े श्रद्धालु, मिट्टी व पीतल के मटके से गंगाजल लाकर मंदिर परिसर के हर कोने की हुई धुलाई

Wed, 28 Apr 2021 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Jalabhishek of Maa Vindhyavasini, washing Ganga water with mud and brass pot, washing every corner of the temple premises in mirzapur
मां विंध्यवासिनी के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े भक्त। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के विन्ध्याचल शहर में  वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर बुधवार को विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की गंगाजल से धुलाई की गई। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर श्रद्धालुओं ने मिट्टी और पीतल के मटके में पक्का घाट से गंगा जल लाकर मंदिर की धुलाई की। इसके बाद माता का विशेष शृंगार, पूजन व आरती की गई। तत्पश्चात मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

विज्ञापन


 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे मंदिर की धुलाई अनवरत चलती रही। इसमें विंध्याचल नगरवासियों सहित श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों और तीर्थ पुरोहितों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विंध्याचल के पक्काघाट पहुंचे भक्त घड़े में गंगा जल भरकर कंधे पर रखकर मंदिर पहुंचे। जहां श्रद्धाभाव से मंदिर की धुलाई की। क्या छोटा, क्या बड़ा, सभी भक्तिभाव से धुलाई कार्य में जुटे रहे। नंगे पांव व भीगे बदन चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना श्रद्धालु गंगा से जल लाने व धुलाई में लगे रहे। धुलाई के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित सभी देवी-देवताओं का शृंगार व पूजन तथा भव्य आरती की गई। इसके बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed