फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees bow their heads at the feet of the Guru

Mirzapur News: श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में नवाया शीश

Tue, 04 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Devotees bow their heads at the feet of the Guru
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को विभिन्न आश्रमों, मठों व मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने गुरु का दर्शन कर उनकी आरती उतारी। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण भक्तों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के श्री चरणों में काफी संख्या में भक्तों ने शीश नवाया। स्वामी जी का दर्शन पाने के लिए होड़ लगी रही। देश के कोने-कोने से आए करीब चार लाख भक्तों ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी हाथ उठाकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। आश्रम में रविवार से ही भक्ताें के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। परिसर में बनाए गए कमरों में बाहर से आने वाले काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ डेरा डाले रहे। गुरु पूर्णिमा पर सुबह से ही चुनार, मड़िहान, राजगढ़ से आश्रम की ओर जाने वाली सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। आश्रम में नई दिल्ली, मुंबई, बिहार, कोलकाता, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के अलावा देश के अन्य हिस्साें से भक्त अपने गुरु का दर्शन कर निहाल हुुुए। आश्रम आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद व पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। आश्रम में विभिन्न स्थानों पर संत जयंत महाराज, बच्चा महाराज, चरणानंद महाराज, निर्मल महाराज, बिल्लू महाराज आदि सत्संग करते नजर आए।
विज्ञापन


उधर, स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने कहा कि सद्गुरु को पाने के लिए ईश्वर की शरण में जाना होगा। ईश्वर का नाम जप करने से ईश्वर स्वयं सद्गुरु का परिचय देता है और उसकी शरण में पहुंचा देता है। उन्होंने कहा कि तलाश करने से किसी को सद्गुरु नहीं मिलता। सच्चे सद्गुरु को पाने के लिए ईश्वर की शरण जाकर उन्हें पुकारना होगा। उन्होंने कहा कि ओम का जप करो। जब भी मौका मिले इसका जाप करते रहो। श्रद्धा और आस्था से आपको सद्गुरु के दर्शन हो जाएंगे, जो आपको भवसागर के पार उतार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंजाब से काफी संख्या में आए सिक्ख भक्तों ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन किया। भक्तों ने स्वामी जी को कृपाण भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसी तरह राजस्थान से आए भक्तों ने महाराज को राजस्थानी पगड़ी पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उधर, गुरु पूर्णिमा पर भागदेवर स्थित महर्षि देवरहा हंस बाबा आश्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चार बजे सुबह से ही हंस बाबा के आश्रम में भक्त पहुंचने लगे थे। भक्तों ने मचान पर विराजमान हंस बाबा का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं तुलसी तलिया गांव स्थित महागुरु विभूति नारायण आसाम, नरेश दादू आश्रम में समाधि स्थल पर माला-फूल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। आश्रम में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधान सेवक महाराज स्वामी अरुणानंद सरस्वती, जगदीश मालवीय, पंकज नैथानी, कुसुम शर्मा, नंदलाल चौधरी, संजय पासवान, दीपा, नीता, दिनेश, यादव, त्रिलोकी सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे। इसी तरह अष्टभुजा पहाड़ी के नीचे महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान पाठशाला परिसर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी अनिल सिंह ने गुरु के महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान आचार्य मुकेश सक्सेना, मधुराज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed