फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotee from Chandauli dies of heart attack

चंदौली से आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 28 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotee from Chandauli dies of heart attack
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करके जाते समय रास्ते में न्यू वीआईपी मार्ग पर मंगलवार की सुबह चंदौली जनपद निवासी एक दर्शनार्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कठोरी गांव निवासी पनारू प्रसाद बिंद (65) सोमवार गांव के कुछ साथियों व अपने रिश्तेदारों के साथ मैहर देवी दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। लौटते समय मंगलवार की सुबह सात बजे विंध्याचल पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन करने गए। दर्शन करने के बाद वह लौट रहे थे कि न्यू वीआईपी मार्ग पर अचानक सीने में दर्द हुआ। वह गिर पड़े। आनन-फानन में पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि दर्शन करके घर जाते समय रास्ते में सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed