फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development works will be done in the city with 10 crores

Mirzapur News: 10 करोड़ से नगर में कराए जाएंगे विकास के काम

Mon, 12 Aug 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Development works will be done in the city with 10 crores
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर की तरफ से नगर के विकास के लिए नगरोदय योजना शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत 10 करोड़ रुपये से नगर के सर्वांगीण विकास का खाका खींचा गया है।
विज्ञापन

इसके तहत पार्कों के विकास व सुंदरीकरण, तालाबों की सिल्ट सफाई व चहारदीवारी के निर्माण के अलावा सड़कोंं के निर्माण के काम कराए जाएंगे। इसके तहत फतहां स्थित प्राचीनतम गंगा दर्शन पार्क का विशेष रूप से सुंदरीकरण कराने की योजना है। गंगा के किनारे होने के कारण यह कटान की जद में है। कटानरोधी काम तो करा दिए गए हैं, लेकिन अब वहां पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। पेंटिंग और पौधों के साथ ही बच्चों के खेलने के उपकरण भी लगवाए जाएंगे। कारपेट घास के प्रकाश की व्यवस्था भी कराई जाएगी। आवास विकास काॅलोनी के पार्क का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां पाथवे बनवाया जाएगा, ताकि सुबह और शाम लोग पार्क में टहल सकें। इसके साथ ही शुक्लहा स्थित तालाब का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां सिल्ट की सफाई कर चहारदीवारी भी बनवाई जाएगी। रंग-रोगन कराकर यहां भी पाथवे बनवाया जाएगा। योजना के तहत नगर की कुछ चिह्नित सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। नगर पालिका के नगर अभियंता विपिन मिश्रा का कहना है कि नगरोदय योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। इसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि नगर के विकास का काम लगातार जारी है। पालिका क्षेत्र को आदर्श नगर बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed