फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work will be done with 53 crores

Mirzapur News: 53 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Wed, 07 Jun 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with 53 crores
जमालपुर। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए कुल 53 करोड़ 27 लाख 29 हजार 700 रुपये के बजट को ध्वनि मत से पास कर दिया गया।
विज्ञापन

बजट में मनरेगा के तहत 22 करोड़ 13 लाख 13 हजार 700 रुपये से कार्य कराने का प्रस्ताव है। इसी तरह से पंचम राज्य वित्त के 12 करोड़ 37 लाख 92 हजार रुपये एवं केंद्रीय वित्त के 15 करोड़ 84 लाख 64 हजार रुपये से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के लिए एक करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये एवं मुख्यमंत्री आवास के लिए एक करोड़ 22 लाख 40 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। बैठक के दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की तैनाती किए जाने की मांग की। डोमरी के प्रधान ने ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की मांग की। ग्राम प्रधानों ने वन विभाग पर फलदार पौधों का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत की। अनिल सिंह ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानों ने फलदार पौधों का वितरण किए जाने के लिए भी हंगामा किया। बीडीओ के समझाने एवं उद्यान विभाग से पौधे लिए जाने का सुझाव दिए जाने पर प्रधान शांत हुए। गोरखी के ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह ने युसुफपुर प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ एक कमरे में पठन-पाठन होने की शिकायत करते हुए नया भवन बनवाने की मांग की। चंदौली के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने चंदौली गांव के पास गड़ई नदी पर पुल बनवाने की मांग की। बैठक में बीडीओ पवन कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रवि शरण गुप्ता, भगवती प्रसाद पाल, भरत लाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव के अलावा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत भवन में चोरी की घटनाओं पर मुकदमा पंजीकृत नहीं होने पर ग्राम प्रधानों ने थानाध्यक्ष को सदन में बुलवाया। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने बैठक में अपनी बात रखने के बजाय ग्राम प्रधानों के प्रति गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया। इससे ग्राम प्रधान आक्रोशित हो गए और बैठक में जमकर हंगामा किया। हंगामा होते देख थानाध्यक्ष बैठक से चले गए और बीडीओ द्वारा बुलाए जाने पर भी नहीं आए। इससे नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने निंदा प्रस्ताव पास किया। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर हटाने की मांग की गई। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि एक सप्ताह के अंदर थानाध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने के दौरान ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सुशील सिंह, अनिल कुमार पटेल, सतीश कुमार पटेल, वीरेंद्र यादव, सुनील कुमार, नरसिंह चौहान, विजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, दयाराम, सुजीत सिंह, राजेश कुमार, रिंकू मिश्रा, हरिशरण मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, बनारसी दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed