Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road constructed without removing utility poles; 22 poles standing along a 500-meter stretch pose an accident risk.

Mirzapur News: पोल हटाए बिना बना दी सड़क, 500 मीटर में खड़े 22 खंभों से हादसे का खतरा

Sat, 14 Nov 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road constructed without removing utility poles; 22 poles standing along a 500-meter stretch pose an accident risk.
लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास चौड़ीकरण मार्ग पर सड़क के बीच खड़ा बिजली का पोल। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। शहर के पहले फोरलेन निर्माण में यातायात सुगम बनाने के बजाय हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। भरुहना सरदार पटेल चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक बन रहे फोरलेन में बिजली के पोल हटाए बिना ही सड़क बना दी गई है। करीब 500 मीटर के दायरे में 22 बिजली के पोल सड़क के बीच खड़े हैं। मार्ग पर लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन पोल से टकरा सकते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने पोल हटने का इंतजार किए बिना सड़क का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन

भरुहना सरदार पटेल चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक 5.6 किलोमीटर मार्ग का 78 करोड़ रुपये से फोरलेन का निर्माण होना है। इसके तहत दोनों ओर 35-35 फीट चौड़ी सड़क बनाई जानी है। जनवरी में 15 करोड़ रुपये मिलने के बाद बिजली विभाग को पोल हटाने के लिए 12 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं, वन विभाग को पेड़ कटवाने के लिए 37 लाख और वन निगम को 47 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद भरुहना की ओर से पेड़ काटने और बिजली के पोल हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद फोरलेन और नाली निर्माण का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अभी खाली स्थानों पर निर्माण कार्य करा रहा है। मकानों की नापी कर उन्हें तोड़ने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि जहां लोक निर्माण विभाग का कार्यालय है, उसके आसपास ही करीब 500 मीटर में 22 बिजली के पोल नहीं हटाए जा सके हैं। इसके बावजूद सड़क बना दी गई। फोरलेन की जिस ओर लोक निर्माण विभाग का कार्यालय है, वहां दो लेन में से एक लेन पर सड़क बन चुकी है, जबकि दूसरी लेन पर गिट्टी पड़ी है। बीच में खड़े बिजली के पोल हादसे का खतरा बढ़ा रहे हैं। सड़क बनने के बाद वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है। ऐसे में रात के समय पोल से टकराकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
-----
अभी आधे पेड़ भी नहीं कटे
मिर्जापुर। फोरलेन निर्माण के लिए वन विभाग को बजट मिलने के बाद भी पेड़ों की कटाई का काम पूरा नहीं हो सका है। 5.6 किलोमीटर मार्ग पर करीब 600 पेड़ काटे जाने हैं। इनमें अब तक भरुहना की ओर से सिर्फ 250 पेड़ ही काटे गए हैं। पेड़ों की कटाई पूरी नहीं होने से भी निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है।
------------
लोग बोले, खंभे हटने के बाद ही बने सड़क
- जब तक बिजली के पोल नहीं हटाए जाते, तब तक सड़क का निर्माण नहीं होना चाहिए। बीच सड़क में पोल होने से हादसे का खतरा है। रात में वाहन इनसे टकरा सकते हैं। - शुभम यादव
- सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल खतरे को दावत दे रहे हैं। सड़क बनने से वाहन तेज रफ्तार से चलेंगे। मार्ग पर लाइट भी नहीं लगी है। ऐसे में रात में पोल से टकराने का खतरा बना रहेगा। - मोहित पाल
---------------------

कोट-----
- जहां खाली जमीन उपलब्ध है, वहां सड़क चौड़ी की जा रही है। बिजली निगम को पोल हटाने के लिए बजट दे दिया गया है, लेकिन अभी सभी पोल नहीं हटे। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोग पोल लगाने से रोक रहे हैं। सड़क पर धूल उड़ने के कारण निर्माण करा दिया गया है। बीच सड़क में खड़े पोल हटाने के लिए बिजली निगम को कहा गया है। - अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

- भरुहना की ओर बिजली के कई पोल हटवाए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर भी पोल हटाने का काम चल रहा है। कुछ स्थानों पर पोल हटाने में देरी हुई है। सड़क के बीच खड़े शेष पोल भी जल्द हटवा दिए जाएंगे। - अंकुर अवस्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed