फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work will be done in the district with Rs 69.24 crores

Mirzapur News: 69.24 करोड़ से जिले में होंगे विकास कार्य

Tue, 11 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the district with Rs 69.24 crores
मिर्जापुर। जिला पंचायत की ओर से नए वित्तीय सत्र में जिले में 69.24 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को हुई बैठक में बैठक में सर्वसम्मति से 3.54 करोड़ रुपये की बचत के बजट को मंजूरी दी गई। वहीं, बैठक में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के गैरहाजिर रहने पर सदस्य आक्रोशित हो गए। इस पर सीडीओ ने सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बजट और कार्ययोजना को लेकर बैठक हुई। इस बीच सिंचाई का मुद्दा उठने पर जबाब देने के लिए लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी को कहा गया लेकिन वह उपस्थित ही नहीं थे। इस पर सदस्य आक्रोशित हो गए। सीडीओ विशाल कुमार ने अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में बीएसए के प्रतिनिधि उपस्थित थे लेकिन वह किसी सवाल का जवाब नहीं दे सके। इस पर उनको तैयारी करके आने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 69.24 करोड़ रुपये की आय व 65.70 करोड़ रुपये व्यय के साथ 3.54 करोड़ रुपये बचत का बजट पेश किया गया। इसको सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला पंचायत के 3056 करदाताओं पर 83.83 लाख रुपये का कर लगाया गया है। इसी प्रकार मनरेगा के लिए 5485448 मानव दिवस सृजित करने का प्रस्ताव किया गया। जिसके लिए 21667.52 लाख रुपये निर्धारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया और संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह रहे। इस दौरान राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि धनंजय पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, शिवशंकर चौबे, डीडीओ श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, डीसी मनरेगा बब्बन राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

सभागार का लोकार्पण
मिर्जापुर। बैठक के पहले एमएलसी विनीत सिंह ने पूजा अर्चना कर सुंदरीकरण के बाद तैयाार जिला पंचायत के सभागार का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed