फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work will be done from one crore 80 lakhs

एक करोड़ 80 लाख से कराए जाएंगे विकास कार्य

Fri, 09 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done from one crore 80 lakhs
लालगंज विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एक करोड़ 80 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाने संबंधी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी से अनुदान से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ बैठक कर दिए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह ने सदस्यों को पिछली कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विकास खंड क्षेत्र में प्रस्तावित नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने हर घर नल योजना के तहत जगह-जगह की गई खोदाई के प्रति विरोध जताया। उनका कहना था कि पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई के बाद सड़कें वैसे ही छोड़ दी गई हैं। इसके चलते बारिश के बाद कई जगह कीचड़ फैल गया है। इसके चलते उन रास्तों से आवागमन के दौरान लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सड़कों की खोदाई मानक के विपरीत होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से अनुदान से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को उनके साथ बैठक कर दिए जाने की मांग भी की। जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल ने ग्राम शिक्षा समिति की बैठकों में अभिभावकों को बुलाए जाने की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने कहा कि शिक्षा के विकास में सबके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिाकरी डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने सदस्यों को लंपी बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने गोवशं आश्रय स्थलों के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में अतीश चक्रवर्ती, संजय पटेल, गणेश शंकर दुबे, पप्पू पटेल, निशा पाल, रामसागर शर्मा, योगेश कुमार, सुनीता देवी, ममता देवी, लालती देवी, मिला देवी, गुद्दी, अजय मौर्य, अनीता देवी, सुब्बा लाल, मंगरा, हफीज अहमद, विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed