फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   development work report of mirzapur in uttar pradesh

विकास की रफ्तार में मिर्जापुर, प्रदेश में 13वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा

Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
development work report of mirzapur in uttar pradesh
मिर्जापुर। जिले ने विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति कर लंबी छलांग लगाई है। अब जनपद प्रदेश में 13वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जिले के विकास कार्यों की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

शासन की विकास प्राथमिकता कार्यक्रम में 132 मदों पर विचार किया गया था। प्रदेश के कार्यक्रम कार्यांवयन विभाग की ओर से जारी तालिका में जिले ने 132 कार्यक्रमों में से 125 को लागू किया। इसमें 670 अंकों के पूर्णांक में जिले ने 622 अंक अर्थात 92.84 प्रतिशत अंक हासिल किया। इन 132 कार्यों में से गृह विभाग के 37 तथा विकास विभाग के 95 मद शामिल हैं। जिले ने 132 में से 114 में ए ग्रेड, दो में बी, तीन में सी, छह में डी तथा सात में एन ग्रेड प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र को भी पछाड़ा
मिर्जापुर। जिले ने पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी विकास कार्यों में पीछे कर दिया। आसपास के जिलों में मिर्जापुर के अलावा कोई जिला शामिल नहीं है। पीएम का संसदीय क्षेत्र वाराणसी 50वें रैंक पर बताया जाता है। इसी प्रकार सूची में कुशीनगर प्रथम स्थान पर है। हालांकि वहां 120 कार्यक्रम ही लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह का कहना है कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि जिले को इतनी सफलता मिली है। इसमें सभी नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी व अन्य का पूरा योगदान है। इसी तरह कार्य होता रहा तो हम शीघ्र ही प्रथम स्थान पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed