{"_id":"63406a98bbd7561ca153fe48","slug":"development-of-kshetra-panchayat-cone-will-be-done-with-12-crore-rupees-mirzapur-news-vns6779698163","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र पंचायत कोन का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र पंचायत कोन का विकास
विज्ञापन
चील्ह विकास खंड कोन के सभागार में क्षेत्र पंचायत की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रमुख मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में कुल 12 करोड़ 59 लाख रुपये का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। बैठक में पंचम केंद्रीय वित्तीय वर्ष 2022 -2023 की अनुपूरक कार्य योजना और वर्ष 2023- 2024 के लिए योजना तैयार की गई।
पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए सदन में रखे विभिन्न एजेंडों के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी रामपाल ने विस्तार पूर्वक सदस्यों को इस बारे में जानकारी दिया। जिला पंचायत सदस्य अजय यादव ने विभिन्न एजेंडों पर प्रश्न किया जिसका उत्तर संबंधित विभागों से मौजूद अधिकारियों ने दिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतेंदु यादव ने छुट्टा पशुओं के चलते बर्बाद हो रही फसलों के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। जिसका सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की। प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, एडीओ पंचायत विनीत कुमार मौर्य, कृपा शंकर पाल, एडीओ समाज कल्याण रणजीत, अवर अभियंता संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।