फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development of creative style in children through training camp

प्रशिक्षण शिविर से बच्चों में सृजनात्मक शैली का होता है विकास

Thu, 18 Feb 2021 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Development of creative style in children through training camp
अदलहाट। क्षेत्र के लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहस्पतिवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड रेंजर्स शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधा पांडेय ने रेंजर्स ध्वज फहराकर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बच्चों में सृजनात्मक शैली का विकास होता है। कार्यक्रम रेंजर प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन प्रशिक्षक संगीता विश्वकर्मा व प्रदीप मौर्या ने शिविर के नियम, टोली निर्माण, टोली परिचय, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रणव कुमार गौरव ने किया। इस अवसर डा. नीलम टंडन, डॉ दुर्गेश सिंह, डॉ अशोक यादव, डॉ. सुमिता बनर्जी, डॉ. मनोज गौतम, डॉ मनीष चंद्र, डॉ. हैरम पांडेय, डा. डॉक्टर प्रदीप मिश्रा, अनीता सिंह, ममता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed