{"_id":"5830a4744f1c1b7c22901f75","slug":"determind-to-adopt-of-indira-gandhis-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिराजी के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिराजी के पद चिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा पार्क में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कांग्रेसजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूूबे ने इंदिरा गांधी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेसजनों ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि सन 1970 के दशक में आज के मुकाबले ज्यादा बुरी हालत में रही अर्थ व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री के रुप में इंदिरा गांधी ने कई निजी उद्योगों को राष्ट्रीयकरण किया। रामश्रृंगार दूबे ने कहा कि इंदिराजी के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करें। जिला प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सन 1974 में स्माइलिंग बुद्घा के अनौपचारिक छाया नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण करके दुनिया को नवीनतम परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने का गौरव देश को दिलाया।
इस दौरान सतीश मिश्रा, राजेश नारायण तिवारी, सुधाकर, मुन्ना लाल मौर्य, शिवशंकर चौबे, अशोक गुप्ता, रामानुज देवी प्रसाद, रमेश बेलदार, लल्लूराम आदि रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर इंदिरा पार्क में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद और अर्चना चौबे सहित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान संतोष उमर, हैदर, अजय सोनकर, नरेश चौधरी, हाजी रोज आदि रहे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष बसंत लाल की अध्यक्षता में घुरहुपट्टी में जयंती मनाई गई। इस दौरान संजय, किशोरी, महेंद्र भारती, राम आसरे आदि रहे। गिरधर चौराहा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाया। मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद चौधरी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने नाटक, भाषण, कविता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व बीएसए नुरुल हसन बेग, प्रबंधक गोवर्धन गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सीता गुप्ता, ज्योति, नेहा, अमृता सिंह आदि मौजूद रहे।