फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Descended orbiting triangle

त्रिकोण परिक्रमा करने उमड़े

Fri, 15 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 15 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Descended orbiting triangle
मां विंध्यवासिनी देवी - फोटो : mirzapur
नवरात्र की महाअष्टमी पर मां विंध्यवासिनी का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं से विन्ध्याचल की गलियां पटी रहीं। धाम क्षेत्र मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लंबी कतार, घंटा-घड़ियाल, शंख, एवं माता के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन


पहाड़ सहित मंदिर परिसर में जगह-जगह मंत्रोच्चार बीच साधना करते साधकों की मां में अटूट श्रद्धा अद्भुत दृश्य उत्पन्न कर रहा था। अष्टमी पर त्रिकोण परिक्रमा करने पहाड़ पर हजारो लोग रात से ही डेरा डाल दिए थे।  
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरुवार को विंध्याचल धाम में आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुड़हल, गुलाब, कमल, बेला, गेंदा के पुष्पों से किया गया मां का भव्य श्रृंगार दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं माता के जयकारे से पूरा विंध्यधाम परिसर गुंजायमान हो रहा था। न्यू वीआईपी रोड एवं पुरानी वीआईपी रोड सहित बच्चा पाठक की गली, थाना गली, जैपुरिया गली में लगी लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। मंदिर की छत पर जहां मुंडन संस्कार होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed