फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Mirzapur said the work of Maa Vindhyavasini corridor continues

मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: अभ्युदय कोचिंग के बच्चों को दिए सफलता के मंत्र, कई समाधान भी बताए

Fri, 02 Sep 2022 02:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने  मां विंध्यवासिनी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण का कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya in Mirzapur said the work of Maa Vindhyavasini corridor continues
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक पर्यटन केंद्रों का विकास कर रही है। काशी, अयोध्या के बाद मां विन्ध्यवासिनी धाम कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति  पर है। 

विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण का कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। सरकार का प्रयास सभी तीर्थ स्थलों का विकास है। विकास के आधार पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है और रोजगार सृजित करना है।
विज्ञापन

कॉरीडोर का प्रत्यक्ष रूप भी दिखाई दे रहा है। जब धाम बनकर तैयार हो जाएगा तो जिस तरह से काशी में अयोध्या में भीड़ उमड़ रही है, उसी तरह मां विन्ध्यवासिनी धाम में और भीड़ उमड़ेगी। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विधि विधान से विंध्यवासिनी मां का दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसजे इंटर कॉलेज स्थित अभ्युदय कोचिंग का निरीक्षण किया और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार हर जिले में एक अभ्युदय कोचिंग खोली गई है ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए किसी बड़े जिले का मुंह ना देखना पड़े। जहां पर उनको जाने में परेशानी होती थी अथवा आर्थिक परेशानी के चलते वे नहीं जा पाते थे।
शासन ने विद्यार्थियों की समस्या को समझते हुए अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था की है। अब युवा कठिन परिश्रम करके अपने लक्ष्य को हासिल करें। सरकार उनकी हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है। अभ्युदय कोचिंग में लाइब्रेरी, हॉस्टल व अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त इस संबंध में बच्चों से जानकारी लेकर शासन को प्रेषित करें।  मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने उप मुख्यमंत्री को कोचिंग की सफलता के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक डॉ विनोद बिंद, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा थे। इसके पूर्व इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने उप मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed