{"_id":"657d76ce24362a97340cdf84","slug":"deputy-chief-minister-inaugurated-chunar-premier-league-children-welcomed-in-this-style-2023-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- 'अखिलेश यादव रात में सपना देखे होंगे कि साइकिल जीत रही है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- 'अखिलेश यादव रात में सपना देखे होंगे कि साइकिल जीत रही है'
Sat, 16 Dec 2023 04:52 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 16 Dec 2023 04:52 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्टेडियम पहुंचने पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
UP Politics: डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला
- फोटो : संवाद
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मेडिया स्थित मिनी स्टेडियम में पूर्व मेयर स्व.सरोज सिंह की स्मृति में विन्ध्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चुनार प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ किया। पूर्व मेयर सरोज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री के पहुचने पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद मॉडल विद्यालय रूदौली की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत एवं पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति किया गया। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह, मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक डॉ विनोद बिंद ने स्मृति चिन्ह देकर उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं उपस्थित जनता से कहा कि देश प्रदेश एवं जनपद के ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें एक उचित प्लेटफार्म देने की।
विज्ञापन
जिसे उपलब्ध कराने के लिए भाजपा की सरकार कृत संकल्पित है। मिनी स्टेडियम में आयोजित यह खेल प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं को आगे बढने के लिए उचित मंच प्रदान करेगी।। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शनिवार को मेडिया स्थित मिनी स्टेडियम में पूर्व मेयर स्व.सरोज सिंह की स्मृति में विन्ध्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चुनार प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ पूर्व मेयर सरोज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री के पहुचने पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
केशव मौर्य ने अखिलेश पर किया जवाबी हमला
चुनार के मेड़िया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया। केशव मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव रात में सपना देखे होंगे, साइकिल जीत रही है। सुबह बोल दिए होंगे, इस बार 80 सीटों पर कमल खिलेगा। कांग्रेस मुक्त भारत हो गया, यूपी में वैसे भी कोई पूछने वाला नहीं है।
Mirzapur: उप मुख्यमंत्री ने किया चुनार प्रीमियर लीग का शुभारंभ
- फोटो : संवाद
इसके बाद माडल विद्यालय रूदौली की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत एवं पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति किया गया। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह, मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक डॉ विनोद बिंद ने स्मृति चिन्ह देकर उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं उपस्थित जनता से कहा कि देश प्रदेश एवं जनपद के ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें एक उचित प्लेटफार्म देने की। जिसे उपलब्ध कराने के लिए भाजपा की सरकार कृत संकल्पित है। मिनी स्टेडियम में आयोजित यह खेल प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं को आगे बढने के लिए उचित मंच प्रदान करेगी।