जमा कम, निकासी पर जोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पंजाब नैशनल बैंक और स्टेट बैंक की शाखाओं में अन्य बैंकों की अपेक्षा अधिक लोगों ने पहुंच कर कैश प्राप्त करने की कोशिश की। बैंक शाखाओं में लोगों को दस-दस की गड्डियों के अलावा दो हजार के नोट दिए जा रहे हैं। पुराने नोट बदलने वालों की संख्या काफी कम रही। स्टेट बैंक के रमईपट्टी शाखा में हजार के केवल नौ पुराने नोट और पांच सौ के 107 पुराने नोट जमा हुए। बैंक के शाखा प्रबंधक मुहम्मद अतीकउल्ला ने बताया कि पुराने नोट जमा करने के अंतिम दिन कुछ ही लोग नोट जमा करने पहुंचे थे।
सीखड़ संवाददाता के अनुसार नोटबंदी के 50 दिन बीतने के बाद भी विकास खंड सीखड़ के पाहों स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से ग्राहकाें को कैश नहीं मिल पाया। कैश नहीं मिलने से खाताधारकों में मायूसी छाई रही, जबकि ग्राहक बैंक खुलने के पूर्व ही पहुंच गए थे। बैंक के बाहर गेट पर कैश नहीं है का बोर्ड बैंक के बाहर दरवाजे पर लगा कर टांग दिया गया था, जिससे ग्राहकों मायूस हुए। रुपयों की किल्लत से लोग परेशान हैं।
लीड बैंक के मैनेजर दिनकर सिंह ने पांच बैंक शाखाओं का जायजा लिया। उनका कहना है कि पुराने नोट जमा करने आखिरी दिन बहुत कम नोट जमा हुए। वैसे ही लोग आए जिनके पास चार-पांच हजार रुपये बचे थे।