फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dentist and son killed, three including wife injured in road accident

Mirzapur News: सड़क हादसे में दंत चिकित्सक और पुत्र की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

Sat, 06 Jul 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Dentist and son killed, three including wife injured in road accident
राजगढ़। थाना क्षेत्र के सोनबरसा विसुनपुरा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से बोलेरो टकरा गई। जिससे बोलेरो में आगे बैठे दंत चिकित्सक, उनके पुत्र की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक, पत्नी और छोटा बेटा बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए थे। आगे बैठे लोग गाड़ी में फंस गए। जेसीबी से बोलेरो खींच कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।



देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी के मूल निवासी डॉ. पंकज कुमार पांडेय (42) पिछले कई वर्ष से सोनभद्र के राबर्टसगंज में मकान बनाकर रहते हैं। वहीं पर अपना दंत क्लीनिक चलाते थे। इसके अलावा मिर्जापुर के लालडिग्गी में भी क्लीनिक थी। तीन दिन मिर्जापुर और तीन दिन सोनभद्र में बैठते थे। उनकी ससुराल नगर के नारघाट मोहल्ले में डॉ. गोपाल कृष्ण दुबे के यहां है। उनकी पत्नी अनिता पांडेय (40), बड़ा पुत्र नभ्य पांडेय उर्फ टुकटुक (14) और छोटा पुत्र डुग्गू (12) नारघाट ससुराल में ही थे। बृहस्पतिवार की रात को वह क्लीनिक के बाद अपने ससुराल आए। ससुराल से पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रात साढ़े 10 बजे सोनभद्र के लिए रवाना हुए। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर सोनभद्र जा रहा था कि रास्ते में राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनबरसा विसुनपुरा गांव के पास साढ़े 11 बजे के करीब चालक को झपकी आने से बोलेरो खड़े ट्रक में टकरा गई। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। आगे बैठे चालक, डॉक्टर और उनका पुत्र फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से बोलेरो को खींच कर बाहर निकाला। हादसे में दंत चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार पांडेय और उनका पुत्र नभ्य पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने नभ्य पांडेय को मृत घोषित कर दिया। डॉ. पंकज पांडेय को ट्रॉमर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में राबर्टसगंज के पास डॉ. पंकज की मौत हो गई। दंत चिकित्सक व उनके पुत्र के निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजगढ़ अमित कुमार ने बताया कि रात को बोलेरो के ट्रक में लड़ने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर बोलेरो को बाहर खिंचवाया गया। हादसे में डॉ. पंकज पांडेय और उनके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed