फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dental Chair Machine Launched

Mirzapur News: एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन और डेंटल चेयर मशीन का शुभारंभ

Tue, 28 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dental Chair Machine Launched
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) के अधीन मंडलीय अस्पताल के आपरेशन थियेटर में एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन मशीन और डेेंटल विभाग में नई डेंटल चेयर मशीन इंस्टाल होने के बाद प्राचार्य डा. आरबी कमल ने शुभारंभ किया। आपरेशन थियेटर में दो एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन मशीन आई है। इससे आपरेशन करने में सुविधा होगी। साथ ही डेंटल की नई चेयर लगने से दांत के मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरबी कमल ने बताया कि आपरेशन थियेटर में दो एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन मशीन को लगाया गया है। जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है। इस मशीन को लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने सोमवार को आपरेशन थियेटर में इंस्टाल कर दिया है। इस मशीन के लगने से आपरेशन करने में सहुलियत होगी। इसमें मरीज को सुन्न करने में आसानी होगी। स्पाइन की हड्डी, पित्त की थैली समेत अन्य आपरेशन में मरीज को बेहोश कर आपरेशन करने में मदद मिलेगी। मशीन के मानीटर पर सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मानीटर पर बीपी, सुगर, आक्सीजन लेवन, हार्टबीट आदि दिखाई देता रहेगा। इससे जटिज आपरेशन करना आसान होगा। इसके अलावा नई डेंटल चेयर भी आ गई है। जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। अब मेडिकल कालेज के डेंटल विभाग के डाक्टर मरीजों के दांत से संबंधित रोगों को बेहतर ढंग से इलाज कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक अनुज ठाकुर, डा. सुनील सिंह, डा. निरमा यादव, डा. सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन

.....................................
बाहर से जांच और बिचौलियों पर लगाएं रोक
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल पहुंचे प्राचार्य डा. आरबी कमल ने अस्पताल के सभी डाक्टरों के साथ बैठक किया। बैठक में निर्देश दिया कि मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार किया जाए। अस्पताल में आने वाले बिचौलियों, बाहर की जांच और दवा आदि लिखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

.........................................
शौचालय और पार्किंग पर करें काम
मिर्जापुर। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरबी कमल ने अस्पताल परिसर का भ्रमण किया। वे 145 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में पहुंचे। जहां पर जिला महिला अस्पताल शिफ्ट होना है। वहां निर्माण कार्य की गति धीमी मिलने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद ट्रामा सेंटर और रक्तदान केंद्र के पीछे लघु शंका के चलते फैल रही गंदगी को रोकने के लिए एक स्थान पर शौचालय का निर्माण कराए जाने के साथ वाहन बेहतर ढंग से खड़े रहे। इसके लिए वाहन स्टैंड के लिए स्थान का चयन करने के लिए प्रबंधक अनुज ठाकुर को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में स्थित बच्चा वार्ड 145 बेड के अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। बच्चा वार्ड में टीबी वार्ड बनाया जाएगा। प्राचार्य डा. आरबी कमल ने बताया कि जिला महिला 145 बेड में शिफ्ट होगा। वहां पर बच्चे के भी इलाज की भी सुविधा होगी। इसलिए बच्चे वार्ड को वहां पर शिफ्ट किया जाएगा। टीबी वार्ड को अलग से बनाया जाएगा। जो अभी जहां बच्चा वार्ड में स्थापित होगा। वहां पर टीबी रोग के मरीज का इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed