{"_id":"66cc37b53fa524eaca08b1c1","slug":"dengue-patients-started-being-found-in-the-district-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-121116-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिले में मिलने लगे डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिले में मिलने लगे डेंगू के मरीज
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में डायरिया का प्रकोप अभी कम भी नहीं हुआ है कि डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। अब तक डेंगू के 10 मरीज मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हो चुके हैं। इनमें नौ का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। एक मरीज अभी भी भर्ती है।
पिछले तीन-चार दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल प्रशासन इन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज कर रहा है, परंतु मरीजों को बिना एलाइजा जांच के डेंगू का मरीज नहीं मानता है। उधर, अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ऐसी स्थिति में डेंगू के मरीज बढ़ते हैं तो अस्पताल प्रशासन को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक पखवाड़ा से ज्यादा समय से जिले में डायरिया का प्रकोप है। कई लोग डायरिया के चपेट में आ चुके हैं। डायरिया के चलते अस्पताल के सारे वार्ड फुल चल रहे हैं। डायरिया का प्रकोप अभी कम भी नहीं हुआ है कि अब डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। अस्पताल में नौ अगस्त से अब तक डेंगू के 10 मरीज मिल चुके हैं। जिनका इलाज मंडलीय अस्पताल में बने छह बेड के डेंगू वार्ड में हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों में डेंगू के मरीज बढ़े हैं। फिलहाल वार्ड में एक मरीज भर्ती है। अस्पताल प्रशासन डेंगू वार्ड में मरीज को भर्ती कर इलाज कर रहा है, परंतु बिना एलाइजा पुष्टि के इनको डेंगू का मरीज नहीं मान रहा है।
मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि छह बेड का डेंगू वार्ड पुराना है। इसके अलावा 24 बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर 40 बेड का डेंगू वार्ड बनाया जाएगा। डेंगू वार्ड में मरीज भर्ती हुए हैं। उनके प्लेटलेट्स आदि कम हुए होंगे। अभी डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं। एलाइजा टेस्ट से जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी।