फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Waterlogging up to 100 meters on GT Road.

Mirzapur News: जीटी रोड पर 100 मीटर तक जलभराव

Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging up to 100 meters on GT Road.
भरुहना में मिर्जापुर-वाराणसी जीटी रोड पर सड़क के किनारे भरा बारिश का पानी।-श्र संवाद। - फोटो : udhampur news
मिर्जापुर। बारिश थमे दो दिन बीत गए, लेकिन भरुहना में मिर्जापुर-वाराणसी जीटी रोड की पटरियों पर जलभराव की समस्या जस की तस है। जलभराव से सड़क तालाब जैसी हो गई है। सड़क के दोनों तरफ 100 मीटर तक पानी भरा होने से राहगीरों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी यही स्थिति रही। तेज रफ्तार वाहनों के बीच बाइक और साइकिल सवारों के साथ स्कूली बच्चों के लिए रास्ता पार करना जोखिम भरा बना रहा। गांव से सटे पक्कापोखरा में सड़क की स्थिति और खराब है। जगह-जगह बने गड्ढों में कई दिनों तक पानी और कीचड़ जमा रहता है।
विज्ञापन

इससे पैदल चलने वालों के साथ ई-रिक्शा चालकों को भी परेशानी होती है। गड्ढों में पहिया फंसने से ई-रिक्शा पलटने का खतरा बना रहता है। भरुहना में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर जल निकासी के लिए नाले तो बनाए गए हैं, लेकिन कई जगह गंदगी और कचरे से पटे होने से बारिश में पानी निकासी की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed