फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Strategy formulated for victory in the Teachers' and Graduates' MLC elections during the PDA public outreach meeting.

Mirzapur News: पीडीए जनसंवाद में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत पर बनीं रणनीति

Tue, 29 Sep 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Strategy formulated for victory in the Teachers' and Graduates' MLC elections during the PDA public outreach meeting.
पीडीएजन पंचायत में बैठक लेते सपा नेता। स्त्रोत-सपा - फोटो : udhampur news
बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

मिर्जापुर। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को महंत शिवाला स्थित लान में नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पीडीए के जरिए पार्टी का लक्ष्य समाज के विभिन्न वंचित वर्गों को एकजुट करना और उनके अधिकारों की आवाज को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और कस्बे-कस्बे जाकर लोगों से संपर्क साधने और उनकी समस्याओं को पार्टी मंच तक लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सपा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, शिवशंकर सिंह यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, मुन्नी यादव, आशीष यादव, परवेज खान, अभय यादव, परवीन बानो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed