{"_id":"610458e18ebc3e586170f7db","slug":"demonstration-to-take-back-kisan-bill-mirzapur-news-vns603406989","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बिल वापस लेने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बिल वापस लेने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही कृषि बिल व किसान हितों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रोशनी यादव को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के पूर्व तहसील पहुंचे किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के पहले सरकार ने नौजवान, किसान, बेरोजगारों, एवं मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तरह तरह के स्वप्न दिखाये लेकिन वर्तमान समय में नौजवान, किसान व व्यापारी सभी का उत्पीड़न किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपतें हुए कहा कि मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो किसान अपने हितों के लिए बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मांग पत्र में किसान विरोधी तीनों कानून को समाप्त करने, पेट्रोल डीजल से सभी तरह के कर को हटाने, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी के कानून बनाये जाने, किसानों को मुफ्त बिजली देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान अवधेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अमर नाथ सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना चौबे, अमन पटेल, गुलाब सिंह, रामजतन सिंह दीनानाथ सिंह, सियाराम सिंह रणजीत सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।