फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration of villagers to remove liquor shop

Mirzapur News: शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers to remove liquor shop
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरजागिर बाजार में देशी, अंग्रेजी शराब तथा ठंडी बीयर की दुकान हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को दुकान के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान दुकान पर ताला लगाने की भी कोशिश की गई। इससे दुकान पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

पुरजागिर बाजार के कंपनी घाट मार्ग पर स्थित शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीण कई दिन से मांग कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीण शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने दुकान पर ताला बंद करने का भी प्रयास किया। इससे दुकान में हंगामा मच गया। महिलाओं का कहना था कि शराबी शराब पीने के बाद बाजार में आने जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे महिलाओं और लड़कियों का उस रास्ते से बाजार आना-जाना मुश्किल हो गया है। गांव के नजदीक दुकान होने के कारण स्थानीय बच्चे भी शराब का सेवन करने लगे हैं। उधर, हंगामा की सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर शांत कराया। महिलाओं ने पुलिस को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर शराब तथा बियर की दुकान बाजार से हटवाकर दूर कराने की मांग की है। प्रदर्शन में गीता देवी, मुन्नी देवी, शीला देवी, रिंकी देवी, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed