फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration of farmers on negligence in procurement of paddy

धान खरीद में लापरवाही पर किसानों का प्रदर्शन

Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers on negligence in procurement of paddy
खरीद न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने एडी कोआपरेटिव पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। धान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने जा रहे किसानों को बीडीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद नियमानुसार कराए जाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर एक दिन में किसानों का मात्र 120 क्विंटल धान ही खरीद किया जा रहा है। किसानों ने इसे बढ़ाकर एक हजार क्विंटल प्रतिदिन किए जाने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि बहुआर साधन सहकारी समिति पर बोरा आवंटन नहीं किया गया है। इसके चलते धान खरीद नहीं हो पा रही है। बीडीओ रविंद्र सिंह ने एडीएम से फोन पर वार्ता कर किसानों की धान खरीद नियमानुसार कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विज्ञान प्रताप सिंह, सुदर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, शिवशरण सिंह, रविंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, अजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राहुल सिंह, उमेश पटेल, आशीष पटेल, शशि कुमार पटेल, गनेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed