{"_id":"59dfb9b74f1c1bb6678b5858","slug":"demonstrate-protest-against-non-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्का न लेने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्का न लेने के विरोध में प्रदर्शन
mirzapur news
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बैंकों द्वारा व्यापारियों के सिक्कों को बैंक में जमा करने से से इंकार करने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने गुरुवार को डंकीनगंज स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान वित्त मंत्री को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत व्यापारियों ने प्रांतीय मंत्री और नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी के नेतृत्व में बैंकों की कार्यप्रणाली के विरोध में जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए स्टेट बैंक की मुख्य शाखा डंकीनगंज पहुंच कर धरना देते हुए बैंक की मनमानी और जनता व व्यापारियों के प्रति सरकार की उदासीनता एवं भारतीय मुद्रा के अपमान का आरोप लगाया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के पास अधिक मात्रा में एक , दो और पांच, दस के सिक्कों को बैंकों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों की किसी समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। आज हमारा छोटा और मझोला व्यापारी जिसकी दिन भर की बिक्री ही सिक्कों के रूप में है वो तो परेशान है। व्यापारियों के पास हजारों रुपये के सिक्के डंप पड़े हैं। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि सरकार आये दिन कोई न कोई तुगलकी फरमान जारी कर रही है। प्रदर्शन में रामबाबू कसेरा, अनिल अग्रवाल, मोहनलाल सोनी, शैलेन्द्र अग्रहरी, शिव मुंदड़ा, संजय गुप्ता, मुकेश उपाध्याय, अभिषेक कुशवाहा, जयप्रकाश सेठ, मनोज जायसवाल, अहमद अली, अजीत साहू, गोपाल गुप्ता,विवेक सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष पूनम चंद जैन ने की।
विज्ञापन