फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to remove the block development officer of the hill

पहाड़ी के खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग

Sat, 29 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove the block development officer of the hill
विकास खंड पहाड़ी के ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल प्रधानों में पहाड़ी के खंड विकास अधिकारी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। प्रधानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खंड विकास अधिकारी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं और अपनी ऊंची पहुंच की धौंस जमाते हुए मनमाना करते हैं। ज्ञापन में खंड विकास अधिकारी को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि खंड विकास अधिकारी को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जाने पर एक नवंबर से ब्लॉक मुख्यालय वे धरना देेंगे। प्रधानों ने मनरेगा के संपूर्ण कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान संगठन के लोगों ने विकास खंड मुख्यालय पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय को भी ज्ञापन दिया। जिसमें खंड विकास अधिकारी पर जाति पूछकर काम करने का आरोप लगाया गया है। संगठन के लोगों ने खंड विकास अधिकारी को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर एक नवंबर से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देंगे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष व्यास जी बिंद, अनिल सिंह, रामसागर भारती, मंगला राय, दीपक कुमार, रमेश कुमार, जितेंद्र मौर्य, जनक दुलारी, सरिता, अमलेश कुमार, गुंजा सिंह, महेश कुमार, रूमा कुमारी, उर्मिला देवी, सुमन चतुर्वेदी, सविता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed