फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to remove Padra Hanuman from industrial area

Mirzapur News: पड़रा हनुमान को औद्योगिक क्षेत्र से बाहर करने की मांग

Mon, 16 Sep 2024 04:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove Padra Hanuman from industrial area
मिर्जापुर। भरूहना स्थित सांसद जन संपर्क कार्यालय में रविवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनकर उसके समाधान का भरोसा दिया। इसी क्रम में सिटी ब्लॉक के पड़रा हनुमान के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पड़रा हनुमान को महायोजना-2031 में औद्योगिक क्षेत्र में बताया गया है, जबकि यहां 20000 की आबादी निवास करती है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व ग्राम पड़रा हनुमान को महायोजना-2031 में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया है। पड़रा हनुमान के आबादी वाले क्षेत्र के साथ ही यहां प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सड़क आदि को महायोजना-2031 के मानचित्र में प्रदर्शित नहीं किया गया है। जबकि गांव के आधे से ज्यादा भू-भाग पर लगभग 15 हजार की आबादी रहती है। इसमें भी ज्यादातर खेतिहर व दिहाड़ी मजदूर हैं। लोगों ने पड़रा हनुमान को महायोजना-2031 के तहत घोषित औद्योगिकी क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है। शिकायती पत्र देने के दौरान ग्राम प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed