{"_id":"635eca6f5bd8db30b922b187","slug":"demand-to-include-biar-in-scheduled-caste-mirzapur-news-vns6812955128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियार को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बियार को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की तरफ से भरुहना पटेल चौक स्थित जन संपर्क कार्यालय में रविवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं की यथाशीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान बियार समाज के लोगों ने उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए ज्ञापन भी दिया।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भूमि, सड़क, स्वच्छता, व्यापार एवं चिकित्सा सुविधा आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। इस दौरान बियार समाज डेवलपमेंट सोसाइटी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष सुमेर राम ने बियार समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए ज्ञापन दिया।
इसी प्रकार एक संस्था ने उनको कौड़िया कला अदलहाट में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को अपनी समस्याओं से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को प्रकृति को समर्पित भगवान सूर्य देव की उपासना के महापर्व छठ पूजा की बधाई भी दी। इसके बाद उन्होंने नगर के व्यवसायियों व कार्यकर्ताओं के घर शिष्टाचार मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने राजेंद्र कुमार बिंद करनपुर, राधेश्याम पटेल कचरिया कांतिक विंध्याचल, रघुनाथ प्रसाद शर्मा विसुंदरपुर के घर पहुंचकर शोक भी जताया। इसके बाद हैहयवंशीय चक्रवर्ती सम्राट सहस्त्रार्जुन जी महाराज की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष इं. रामलौटन बिंद, रेखा वर्मा, आनंद सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, अशोक पटेल, हेमंत बिंद, राधेश्याम पटेल, विजय शंकर केसरी आदि मौजूद रहे।