फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand pointed to the new pension policy reform

नई पेंशन नीति में सुधार की उठाई मांग

Tue, 16 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 16 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demand pointed to the new pension policy reform

विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में वन विभाग में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नई पेंशन योजना में सुधार किए जाने और  प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की 26 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग किया।

मंडल प्रभारी नारायणजी दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा।
उन्होंने कहा कि सचिवालय की भांति सप्ताह में पांच दिन कार्य लिया जाए। साथ ही सचिवालय कर्मचारियों की भांति ही समान वेतन, ग्रेड पे आदि देने की मांग किया।
विज्ञापन


उन्होंने आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 11 हजार मानदेय देने की मांग किया। मंडल अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों के लिए एसीपी व्यवस्था करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलामंत्री रामचंद्र जोशी ने कहा कि अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता, बोनस का भुगतान किया जाए। बबलू खान ने कहा कि विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए।

मंत्री साहब लाल बिंद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के कार्यो के समय में बदलाव किया जाए।

बैठक में कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर आजाद, रितेश, कमल, पुनीत दूबे, राहुल, पंकज कुमार, शिव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, सुशील यादव, दवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed