फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for transfer of investigation in-charge BDO and reinstatement of suspended secretaries

छानबे प्रभारी बीडीओ के स्थानांतरण व निलंबित सचिवों की बहाली की मांग

Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for transfer of investigation in-charge BDO and reinstatement of suspended secretaries
मिर्जापुर। छानबे विकास खंड में तैनात प्रभारी बीडीओ के खिलाफ ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भरुहना स्थित एक हाल में हुई बैठक में प्रभारी बीडीओ पर कथित रूप से भ्रष्ट रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। समन्वय समिति ने ऐसे बीडीओ का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की। इसी तरह ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारियों ने छानबे विकास खंड में तैनात सहायक लेखाकार पर सचिवों का उत्पीड़न पर भी उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए इनका संबंद्धीकरण किसी अन्यत्र कार्यालय में किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में निलंबित ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र दुबे, विकास खंड छानबे, राहुल प्रकाश सिंह विकास खंड राजगढ़, भारतेंदु राव विकास खंड राजगढ़ व ग्राम पंचायत अधिकारी कैलाशनाथ बिंद विकास खंड लालगंज को तत्काल बहाल किए जाने व मनरेगा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास निर्माण में ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को घसीटे जाने पर समन्वय समिति ने रोष व्यक्त किया। कहा कि आवास व मनरेगा का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जा रहा है। लाभार्थियों के गल्ती का खामियाजा ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों को भुगतना पड़ता है जो सरासर गलत है। चेतावनी भरे लहजे में सचिवों ने कहा यदि उत्पीड़न शीघ्र न रुका तो समन्वय समिति आंदोलन को विवश होगा। बैठक की अध्यक्षता समन्वय समिति अध्यक्ष राकेश तिवारी व संचालन अक्षैवरनाथ यादव ने किया। इस दौरान अनूप दुबे, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पियूष दुबे, राजेंद्र प्रसाद बिंद, विश्वेश सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश दुबे, हिरश्चचंद बिंद, मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed