{"_id":"625b144f3abb3f373109a94d","slug":"demand-for-spraying-anti-mosquito-medicine-mirzapur-news-vns64869024","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छररोधी दवा के छिड़काव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छररोधी दवा के छिड़काव की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रकोप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में कौन कहे, दिन में ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके बावजूद जिला मलेरिया विभाग की ओर से दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज धूप व गर्मी के साथ ही गांवों की नालियां सफाई के अभाव जाम हो गई हैं। नालियां जाम होकर बजबजा रही हैं। गांवों तथा कस्बों मे साफ - सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति तो हुई है, किंतु नियमित सफाई नहीं हो रही है। उधर, क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र के राजनरायन सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, रामजी सिंह, गुलाब सिंह, राम प्रसाद सिंह, प्रेम विहारी सिंह, आशीष कुमार सिंह, नगीना यादव, रमेश यादव, कृष्ण शंकर सिंह आदि ने अधिकारियों से मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव की मांग की है।