फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for hearing of urgent matters

अति आवश्यक मामलों की सुनवाई की मांग

Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for hearing of urgent matters
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जिले के दीवानी न्यायालय में अति आवश्यक मामलों की सुनवाई प्रारंभ कराए जाने की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद को संबोधित पत्रक जनपद व सत्र न्यायाधीश को सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा निन्नी व सचिव सत्य प्रकाश गांधी ने कहाकि 24 मार्च से अनवरत अब तक बंदी का अनुपालन करते चले आ रहे है। शासन-प्रशासन व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के हितो की अनदेखी करते आज तक कोई आर्थिक सहायता अनुदान नहीं दिया गया। जनपद के अधिवक्ता किस हाल में है। इसकी सुध नहीं ली जा रही है। उच्च न्यायालय च सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अति आवश्यक मामलों की सुनवाई की जा रही है। पर अधिनस्त जनपद के न्यायालय में अति आवश्यक मामलो की सुनवाई से इंकार कर दिया गया है। चार मई से ग्रीन, आरेंज व रेड जोन में कुछ पाबंदियों के साथ जन समान्य व महत्वपूर्ण सेवाओं को बहाल करने की इजाजत प्रदान कर दी गई है। इसे देखते हुए अति आवश्यक मामलों की सुनवाई नियमों का पालन करते हुए शुरु कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed