फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Delhi Police took two accused of cyber fraud

Mirzapur News: साइबर ठगी के दो आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police took two accused of cyber fraud
जमालपुुर। क्षेत्र के भड़ेवल गांव से बुधवार को देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर साइबर ठगी के मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जमालपुर थाने में पूछताछ करने के बाद दो लोगों को छोड़ दिया। वहीं, दो आरोपियों को लेकर पुलिस दिल्ली चली गई।
विज्ञापन


दिल्ली के उस्मान ने साइबर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की तफ्तीश कर रही दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के निरीक्षक राजकुमार अपनी टीम के साथ बुधवार को जमालपुर पहुंचे। उन्होंने चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के अविनाश वर्मा और जमालपुर थाना क्षेत्र के भड़ेवल गांव के आलोक कुमार सिंह, प्रकाश सिंह और गरिमा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद प्रकाश सिंह और गरिमा सिंह को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, आलोक सिंह और अविनाश वर्मा को लेकर टीम दिल्ली चली गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि दिल्ली में उस्मान ने खाते से लाखों रुपये की ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed