फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deducted salary of absent three BEOs

अनुपस्थित तीन बीईओ का कटा वेतन

Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deducted salary of absent three BEOs
मिर्जापुर लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। साथ ही बैठक में अनुपस्थित तीन खंड शिक्षाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विभागीय समीक्षा में औराई, नगर पालिका मिर्जापुर और सोनभद्र अंतर्गत बभनी के बीईओ नहीं पहुंचे। इसपर एडीबेसिक ने सख्ती दिखाते हुए तीनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। एडी बेसिक ने सर्वप्रथम आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की। इसके 18 बिंदुओं पर भदोही के विद्यालय अधिक खरे उतरे। बताया कि मिर्जापुर के 52 विद्यालय इन मानकों को पूरा करते हैं। इसके साथ ही गोपनीय आख्या को प्रतिवर्ष अद्यतन कराने का निर्देश दिया। शिक्षकों का विवरण एक सप्ताह के अंदर मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। मिशन प्रेरणा के तहत संचालित ई-पाठशाला के माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया। एमडीएम की समीक्षा करते हुए कहा कि एक सप्ताह में एसएमसी के माध्यम से एमडीएम का कनवर्जन कास्ट अभिभावकों के खाते में भेजकर एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर अपलोड कराएं। इसके साथ ही कस्तूरबा बालिका विद्यालय के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शिक्षकों के वेतन व अन्य प्रकरणों की समीक्षा की। कहा कि आईजीआरएस के मामल एजेंडा के अनुसार त्वरित गति से निबटाएं। बैठक में बीएसए गौतम प्रसाद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी लेखा आलोक पांडेय, राकेश तिवारी, सभी बीईओ, सभी डीसी, रविंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed